महिला हिंसा रोकने के लिए एकजुट हों

Updated at : 15 Feb 2017 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
महिला हिंसा रोकने के लिए एकजुट हों

कुजू : सृजन फाउंडेशन मुरपा कुजू में मंगलवार को महिला हिंसा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मांडू प्रखंड प्रमुख चंद्रमणि देवी उपस्थित थी. मौके पर उन्होंने कहा कि महिला हिंसा सर्वप्रथम घर से शुरू होती है. अगर इस हिंसा को खत्म करना है तो महिलाओं को […]

विज्ञापन
कुजू : सृजन फाउंडेशन मुरपा कुजू में मंगलवार को महिला हिंसा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मांडू प्रखंड प्रमुख चंद्रमणि देवी उपस्थित थी.
मौके पर उन्होंने कहा कि महिला हिंसा सर्वप्रथम घर से शुरू होती है. अगर इस हिंसा को खत्म करना है तो महिलाओं को एकजुट होना होगा. कार्यक्रम को फाउंडेशन के गौतम हलधर, इंटर महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ शशिबाला, सरिता देवी, गीता देवी, सविता देवी, अमृता देवी आदि ने भी संबोधित किया. आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड के 30 गांव की साढ़े चार सौ महिलाएं शामिल हुईं. इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया. कार्यक्रम का संचालन संजीत कुमार ने किया. मौके पर मोहिनी देवी, अनिता प्रसाद, रिंकू कुमारी, ममता, जूही परवीन, चुन्नू, संचाली रॉय, दिलीप, प्रकाश, रोशन, सरिता देवी, रिंकु, शरद, मनोहर, नरेश आदि की सक्रिय भूमिका रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola