होल्डिंग टैक्स के विरोध में महिलाओं का मार्च

Updated at : 14 Feb 2017 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
होल्डिंग टैक्स के विरोध में महिलाओं का मार्च

बरकाकाना : रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स लगाये जाने के विरोध में सोमवार को सैकड़ों महिलाओं ने तेलियातू मोड़ से रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय तक पैदल मार्च किया. पैदल मार्च का नेतृत्व कर रहे झामसं सचिव सकलदेव महतो ने कहा कि अचानक होल्डिंग टैक्स लगा देना आपदा की तरह है. गरीबों का नाम बीपीएल […]

विज्ञापन
बरकाकाना : रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स लगाये जाने के विरोध में सोमवार को सैकड़ों महिलाओं ने तेलियातू मोड़ से रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय तक पैदल मार्च किया. पैदल मार्च का नेतृत्व कर रहे झामसं सचिव सकलदेव महतो ने कहा कि अचानक होल्डिंग टैक्स लगा देना आपदा की तरह है. गरीबों का नाम बीपीएल सूची, लाल कार्ड, अंत्योदय में शामिल नहीं है. मजदूरों को मनरेगा के तहत सौ दिन का काम भी उपलब्ध नहीं हो पाता है.
असंगठित मजदूर को भी न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलती है. ऐसे में होल्डिंग टैक्स लग जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. शामिल लोगों ने होल्डिंग टैक्स को सिरे से खारिज करने की मांग की और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. मौके पर झामसं जिला सचिव देवानंद गोप, निर्मल महतो, भोला महतो, अनिता देवी, सुंदरी देवी, पार्वती देवी, सरस्वती देवी, गोखूल महतो, रामफल महतो, सियाराम महतो, उमेश महतो, विशेश्वर महतो, छोटेलाल महतो, राहुल महतो, सुरेंद्र महतो, मोहित मुंडा, चिंता देवी, देवकी देवी, हरेंद्र महतो समेत सैकड़ों लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola