सरकार से मतभेद व दूरियां नहीं: मुंडा
Updated at : 14 Dec 2016 7:13 AM (IST)
विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी के संशोधन से होने वाले दुष्प्रभाव और संशय की स्थिति को विस्तार पूर्वक तत्थों के साथ मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर हम अपनी बात बता चुके हैं. इसे लेकर प्रदेश के आदिवासी संशय में हैं. सरकार को सबसे पहले उन्हें भरोसे में […]
विज्ञापन
गिद्दी (हजारीबाग) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी के संशोधन से होने वाले दुष्प्रभाव और संशय की स्थिति को विस्तार पूर्वक तत्थों के साथ मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर हम अपनी बात बता चुके हैं. इसे लेकर प्रदेश के आदिवासी संशय में हैं. सरकार को सबसे पहले उन्हें भरोसे में लेने की जरूरत है.
श्री मुंडा सोमवार को रैलीगढ़ा में भाजपा के स्थानीय नेता करुण सिंह के यहां अपने निजी कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि सरकार से न तो मतभेद है और न ही दूरियां है.
समय-समय पर सरकार को हम अपना सुझाव देते रहते हैं. उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि झारखंड सरकार के बारे में सरकार ही अपनी नजरिया व बात रख सकती है. श्री मुंडा ने केंद्र सरकार की जम कर प्रशंसा की. कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार हर मोरचे पर सफल है. उन्होंने कहा कि नोटबंदी व कैशलेस व्यवस्था से देश को आने वाले दिनों में फायदा होगा. इस मौके पर पुरुषोत्तम पांडेय, करूण सिंह, प्रखंड अध्यक्ष वकील महतो, दीपू अखौरी, संतोष झा व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




