पैगंबर मोहम्मद ने दुनिया में इंसानियत का पैगाम दिया
Updated at : 14 Dec 2016 12:35 AM (IST)
विज्ञापन

भुरकुंडा : भुरकुंडा कोयलांचल और आसपास के इलाकों में पैगंबर मोहम्मद (स) के जन्मदिवस पर ईद मिलादुन्नबी का जश्न मनाया गया. भुरकुंडा में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. इसमें हजारों लोग हाथों में इस्लामी परचम लहराते चल रहे थे. जुलूस के दौरान नारा-ए-तकबीर व नारा-ए-रिसालत से इलाका गूंजता रहा. अंजुमन मुसलेमिन कमेटी भुरकुंडा के तत्वावधान में मदरसा […]
विज्ञापन
भुरकुंडा : भुरकुंडा कोयलांचल और आसपास के इलाकों में पैगंबर मोहम्मद (स) के जन्मदिवस पर ईद मिलादुन्नबी का जश्न मनाया गया. भुरकुंडा में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया.
इसमें हजारों लोग हाथों में इस्लामी परचम लहराते चल रहे थे. जुलूस के दौरान नारा-ए-तकबीर व नारा-ए-रिसालत से इलाका गूंजता रहा. अंजुमन मुसलेमिन कमेटी भुरकुंडा के तत्वावधान में मदरसा गुलशन-ए-रजा प्रांगण से जुलूस की शुरुआत हुई. इसमें महुआ टोला, सुद्दी, चिकोर आदि से निकले जुलूस का मिलान बिरसा चौक पर हुआ. जुलूस भुरकुंडा बाजार, थाना चौक, टीना क्वार्टर मुख्य मार्ग होते हुए अस्पताल कॉलोनी तक गयी. वापसी में थाना चौक के समीप मैदान पर जलसे का आयोजन हुआ. इसमें वक्ताओं ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद ने पूरी दुनिया में इंसानियत का पैगाम दिया. उनके संदेश व बताये रास्ते पर चल कर ही पूरी दुनिया में भाईचारगी की स्थापना हो सकती है. सौंदा डी से निकले जुलूस का मिलान थाना चौक पर हुआ. जुलूस का विभिन्न स्थानों पर मीठे पकवान के साथ स्वागत किया गया. जुलूस में जिप सदस्य दर्शन गंझू, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, मुखिया प्रदीप मांझी, रामफल बेदिया, रोबिन मुखर्जी समेत कई गण्यमान्य लोग शामिल हुए.
आयोजन को सफल बनाने में भुरकुंडा अंजुमन कमेटी के सदर मो हलीम, सचिव मो अनवर, मौलाना अनवर हुसैन, सफदर अली, कारी सरफुद्दीन, मो मुस्तकीम, मो नाज़िम, गुलाम साबिर, मो शमशुल, मो छोटू, मो मुन्ना, मो अलाउद्दीन अंसारी, तैयब, हसरत अली समेत जवाहर नगर, ऊपर धौड़ा, बिरसा चौक, गांधी नगर, टीना क्वार्टर, अस्पताल कॉलोनी कमेटी के लोगों का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




