यातायात व्यवस्थित करेंगे

Updated at : 03 Dec 2016 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
यातायात व्यवस्थित करेंगे

रामगढ़ : शुक्रवार को लगभग रात पौने आठ बजे अचानक उपायुक्त राजेश्वरी बी, एसपी डाॅ एम तमिल वाणन, छावनी परिषद के सीइओ सपन कुमार अपने दल के साथ नये बस स्टैंड का निरीक्षण किया. इससे पूर्व अधिकारियों ने आपस में एक संक्षिप्त बैठक भी की. अधिकारियों के दल ने नये बस स्टैंड का पूरी तरह […]

विज्ञापन
रामगढ़ : शुक्रवार को लगभग रात पौने आठ बजे अचानक उपायुक्त राजेश्वरी बी, एसपी डाॅ एम तमिल वाणन, छावनी परिषद के सीइओ सपन कुमार अपने दल के साथ नये बस स्टैंड का निरीक्षण किया. इससे पूर्व अधिकारियों ने आपस में एक संक्षिप्त बैठक भी की.
अधिकारियों के दल ने नये बस स्टैंड का पूरी तरह से निरीक्षण किया तथा नये बस स्टैंड के बिुजुलिया तालाब रोड के तरफ की निकासी के रास्ते को भी देखा.
पूछे जाने पर उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि प्रशासन अतिक्रमण व वाहनों के सड़क पर खड़े होने पर गंभीर है. शहर के यातायात को व्यवस्थित करने के लिए पहल की जा रही है. इसी के क्रम में नये बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया है. वाहन सड़क पर न खड़े हों तथा यातायात की समस्या न हो. इसे लेकर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola