डीसी ने शौचालय निर्माण के लिए खोदा गड्ढा
Updated at : 02 Dec 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

शौचालय निर्माण के लिए किया प्रेरित रामगढ़ : जिला को खुले से शौच मुक्त (ओडीएफ)करने को लेकर जिला प्रशासन पूरी सक्रियता से शौचालय निर्माण के लिए प्रयत्नशील है. जिला की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने बुढाखुखरा गांव में एक दिसंबर को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से गड्डा खोदकर नजीर पेश किया है. […]
विज्ञापन
शौचालय निर्माण के लिए किया प्रेरित
रामगढ़ : जिला को खुले से शौच मुक्त (ओडीएफ)करने को लेकर जिला प्रशासन पूरी सक्रियता से शौचालय निर्माण के लिए प्रयत्नशील है. जिला की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने बुढाखुखरा गांव में एक दिसंबर को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से गड्डा खोदकर नजीर पेश किया है.
आम ग्रामीणों को प्रेरित करने के लिये राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुढाखुखरा में एक सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया कलावती देवी व संचालन नप स्वच्छता दूत राजू चतुर्वेदी ने किया. मौके पर उपायुक्त राजेश्वरी बी, डीआरडीए निदेशक ज्योत्सना सिंह, डीपीओ कृष्णनंदन प्रसाद, डीआरओ सुरेंद्र कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी देवेंद्र सिंह, डीटीओ संजीव कुमार, बीडीओ पवन कुमार महतो, सीओ राजेश कुमार मौजूद थे. उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि महिलाएं मांग में सिंदूर व सिर पर पल्लू लगाती है. यह हमारी मान सम्मान व इज्जत का परिचायक है. लेकिन जब हम खुले में शौच जाते हैं तो इज्जत की बात दिखावा प्रतीत होता है. उन्होंने महिलाओं व गांव के युवाओं को समाज व गांव के हित में शौचालय निर्माण में भूमिका निभाने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




