सीएनटी में संशोधन के खिलाफ झारखंड बंद आज
Updated at : 25 Nov 2016 12:55 AM (IST)
विज्ञापन

बंद के दौरान आवश्यक सेवा को मुक्त रखा गया है रामगढ़. भाकपा जिला कार्यालय में 24 नवंबर को विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने की. वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने तानाशाही रवैया कर सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन किया है. इसके विरोध में विपक्षी दलों […]
विज्ञापन
बंद के दौरान आवश्यक सेवा को मुक्त रखा गया है
रामगढ़. भाकपा जिला कार्यालय में 24 नवंबर को विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने की. वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने तानाशाही रवैया कर सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन किया है. इसके विरोध में विपक्षी दलों ने एकजुटता के साथ इसका विरोध करने का निर्णय लिया है. 25 नवंबर को इसके विरोध में झारखंड बंद रहेगा. वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार कारपोरेट घरानों की कठपुतली है.
बंद के दौरान आवश्यक सेवा दवा, प्रेस को मुक्त रखा गया है. बैठक में सीपीआइ के महेंद्र पाठक, झामुमो के अनमोल सिंह, महेंद्र मुंडा, सुदर्शन महतो, किशन राम अकेला, सीपीएम के राजू चंदेल, झाविमो के विजय जायसवाल, आदिवासी छात्र संघ के सुनील मुंडा, छोटेलाल करमाली, पंचम करमाली, विजय कश्यप, जगनारायण बेदिया, सुभाष उरांव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




