सीएम का पुतला दहन, बंद को सफल बनाने की अपील
Updated at : 25 Nov 2016 12:55 AM (IST)
विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग) : सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन विधेयक के विरोध में विपक्षी दलों के नेताओं ने गुरुवार शाम गिद्दी चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गयी. इस मौके पर भाकपा नेता नेमन यादव, माकपा के देवनाथ महली, जदयू की वीणा सिन्हा, झाविमो के केंद्रीय सदस्य प्रवीण […]
विज्ञापन
गिद्दी (हजारीबाग) : सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन विधेयक के विरोध में विपक्षी दलों के नेताओं ने गुरुवार शाम गिद्दी चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गयी. इस मौके पर भाकपा नेता नेमन यादव, माकपा के देवनाथ महली, जदयू की वीणा सिन्हा, झाविमो के केंद्रीय सदस्य प्रवीण सिंह ने अपनी-अपनी बातें रखी. वक्ताओं ने एक स्वर में सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की.
उन्होंने कहा कि विधानसभा में सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन विधेयक पास कर झारखंड सरकार ने मूलवासियों-आदिवासियों पर कफन डालने का काम किया है. प्रदेश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. यह सरकार गरीब और किसान विरोधी बनकर रह गयी है. वक्ताओं ने कहा कि इसके विरोध में 25 नवंबर को विपक्षी दलों ने झारखंड बंद का आह्वान किया है. सभी में बंद को सफल बनाने की लोगों से अपील की गयी. पुतला दहन के मौके पर किशोरी राम, रमेश महली, धनंजय सिंह, शंकर बेदिया, अजय गुप्ता, संतोष अग्रवाल, सुनील सिंह उर्फ टिंकू, राजवीर सिंह, उमेश कुमार, सन्निनाथ सिंह, रामस्वरूप यादव, शंकर रजक, संतोष करमाली, रामअवतार, गोपाल शर्मा, सुशीला पटेल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




