मशाल जुलूस व सीएम का पुतला फूंक जताया विरोध
Updated at : 25 Nov 2016 12:54 AM (IST)
विज्ञापन

आज झारखंड बंद. सीएनटी-एसपीटी संशोधन विधेयक के खिलाफ विपक्षी दल गोलबंद झामुमो ने बंद को सफल बनाने की अपील की भुरकुंडा. झारखंड मुक्ति मोरचा पतरातू प्रखंड समिति की बैठक गुरुवार को भुरकुंडा पार्टी कार्यालय में हुई. बैठक में रघुवर सरकार के द्वारा सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन किये जाने को लेकर विरोध प्रकट किया गया. बैठक […]
विज्ञापन
आज झारखंड बंद. सीएनटी-एसपीटी संशोधन विधेयक के खिलाफ विपक्षी दल गोलबंद
झामुमो ने बंद को सफल बनाने की अपील की
भुरकुंडा. झारखंड मुक्ति मोरचा पतरातू प्रखंड समिति की बैठक गुरुवार को भुरकुंडा पार्टी कार्यालय में हुई. बैठक में रघुवर सरकार के द्वारा सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन किये जाने को लेकर विरोध प्रकट किया गया. बैठक में मोरचा के लोगों ने आदिवासी-मूलवासियों के साथ हुए धोखे की बात कही. इस संबंध में 25 नवंबर को झारखंड बंद को सफल बनाने की अपील की गयी है. झामुमो ने 25 नवंबर के झारखंड बंद को लेकर गुरुवार शाम मशाल जुलूस निकाला. जुलूस थाना चौक से शुरू होकर बिरसा चौक पर समाप्त हो गया.
केदला : बंद को लेकर झाविमो ने गुरुवार को मशाल जुलूस निकाला. झाविमो की बसंतपुर पंचायत के पंचायत अध्यक्ष संजुल टुडू के नेतृत्व में परेज से मशाल जुलूस निकाला गया. संजुल टुडू ने कहा कि सरकार सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन कर आदिवासी व मूलवासियों के हक को समाप्त करने में लगी है. माैके पर मरिया दास, दुर्गा हांसदा, रामू मांझी, जुवेल हांसदा, जगलाल, मोहन, दिलीप व चैता शामिल थे.
पतरातू : झारखंड के विपक्षी पार्टियों ने सरकार द्वारा सीएनटी एसपीटी एक्ट संशोधन बिल के विधानसभा में पास कराये जाने का विरोध किया है. कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की आैर उनका पुतला दहन किया. वक्ताओं ने कहा कि सरकार आदिवासी, दलितों की जमीन लूट कर कॉरपोरेट घरानों को देने में लगी है. विधानसभा में जबरन सीएनटी-एसपीटी एक्ट का संशोधन बिल पास कराया गया.
मौके पर दुर्गाचरण प्रसाद, प्रदीप महतो, अनिल सिंह खरवार, रवि साव, संतोष, प्रदीप गंझू, प्रेम यादव, सुनील मुंडा, दशरथ गंझू, मो इरफान, तस्लीम अंसारी, कृष्णा मुंडा, डॉ राजेश कुमार, अलखदेव राम, सुबास प्रसाद, राजेश राम, मनोज साव, शंकर उरांव, मनोज मुंडा, राजद के वाहिद अंसारी, वासदेव साव, मनोज मुंडा, चंदेश्वर उरांव, सुरेंद्र मुंडा, कृष्णा मुंडा, हरिलाल खरवार उपस्थित थे.
कुजू. 25 नवंबर को विपक्ष पार्टियों ने झारखंड बंद करने का आह्वान किया है. बंद को लेकर मांडू प्रखंड को पांच जोन में बांटा गया है. इसमें हेसागढ़ा, बीस माइल, मांडू, बूढ़ाखाप, नयामोड़ हैं. उक्त जानकारी बालेश्वर महतो ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




