झामुमो व माले ने किया प्रदर्शन

Updated at : 24 Nov 2016 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
झामुमो व माले ने किया प्रदर्शन

सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन का किया विरोध गिद्दी(हजारीबाग) : सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन के विरोध में झामुमो ने काला बिल्ला लगा कर बुधवार को डाड़ी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया. झामुमो नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार पूंजीपतियों के हित का ध्यान रखते हुए एक्ट में संशोधन कर रही है. सरकार ने प्रदेश में गैरमजरूआ […]

विज्ञापन
सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन का किया विरोध
गिद्दी(हजारीबाग) : सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन के विरोध में झामुमो ने काला बिल्ला लगा कर बुधवार को डाड़ी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया. झामुमो नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार पूंजीपतियों के हित का ध्यान रखते हुए एक्ट में संशोधन कर रही है.
सरकार ने प्रदेश में गैरमजरूआ जमीन की जमाबंदी भी रद्द कर दी है. झामुमो नेताओं ने कहा कि इस एक्ट में संशोधन करने के पीछे सरकार की मंशा साफ नहीं है. सरकार विकास के नाम पर झारखंड का विनाश चाह रही है. धरना समाप्ति के बाद झामुमो नेताओं ने डाड़ी बीडीओ को एक मांग पत्र सौंपा और सरकार से सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन वापस लेने की मांग की. धरना में लखनलाल महतो, सेवालाल महतो मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola