पुलिस ने जांच के क्रम में जब्त किये पांच लाख रुपये
Updated at : 23 Nov 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़. पुलिस ने थाना चौक के समीप जांच के क्रम में मंगलवार की सुबह रांची रोड निवासी सुमीत कुमार अग्रवाल पिता श्याम सुंदर अग्रवाल के पास से पांच लाख रुपये जब्त किया है. जब्त नोट में हजार व पांच सौ के नोट हैं. सुमीत अपनी स्वीफ्ट कार से रांची रोड से रामगढ़ आ रहे थे. […]
विज्ञापन
रामगढ़. पुलिस ने थाना चौक के समीप जांच के क्रम में मंगलवार की सुबह रांची रोड निवासी सुमीत कुमार अग्रवाल पिता श्याम सुंदर अग्रवाल के पास से पांच लाख रुपये जब्त किया है. जब्त नोट में हजार व पांच सौ के नोट हैं. सुमीत अपनी स्वीफ्ट कार से रांची रोड से रामगढ़ आ रहे थे. इसी बीच थाना चौक पर एएसआइ उमाशंकर सिंह ने जांच के क्रम में पांच लाख रुपये जब्त किया. पुलिस ने सुमीत अग्रवाल से रुपये से संबंधित कागजातों की मांग की है.
इस संबंध में सुमीत ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ एक्सिस बैंक रुपया जमा करने जा रहे थे. मेरे पास रुपये के संबंध में कागजात हैं. इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सच्चिदा प्रसाद सिंह ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है. जांच के बाद आवश्यकता हुआ तो आयकर विभाग के अधिकारी को मामला सौंपा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




