राणी सती दादीजी का मेहंदी उत्सव मना
Updated at : 23 Nov 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में मंगलवार को मेंहदी उत्सव व भजन संध्या का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया. इसमें दादी जी के हाथों में मेंहदी लगायी गयी और मीठे-मीठे भजनों से दादी जी को रिझाया गया. श्री राणी सति महिला मंडल समिति की सदस्यों ने भी इस उत्सव में […]
विज्ञापन
रामगढ़ : श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में मंगलवार को मेंहदी उत्सव व भजन संध्या का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया. इसमें दादी जी के हाथों में मेंहदी लगायी गयी और मीठे-मीठे भजनों से दादी जी को रिझाया गया. श्री राणी सति महिला मंडल समिति की सदस्यों ने भी इस उत्सव में अपनी सहभागिता दी.
श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की और से ओम प्रकाश अग्रवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, महेश रानिलिया, सुभाष अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, सुमन गोयल, ललिता साह, सीमा जैन, पिंकी अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, वीणा अग्रवाल, शशि जैन, बुलबुल अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, प्रीति जैन, संजना अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, तरूणा अग्रवाल, मिनी अग्रवाल, पूवी अग्रवाल, सरीज बजाज, शीला जैन व अन्य शामिल थे. 23 नवंबर को सुबह साढ़े नौ बजे गणेश पूजन के साथ महोत्सव प्रारंभ होगा. 10 बजे राणी सति दादी का मंगल पाठ किया जायेगा. संध्या पांच बजे महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा. उक्त जानकारी ओमप्रकाश अग्रवाल व सचिव महेश चंद्र अग्रवाल ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




