12.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

झामुमो ने मंत्री का पुतला फूंका

रामगढ़ : झामुमो केंद्रीय समिति के आदेशानुसार रामगढ़ जिला समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला. मशाल जुलूस सुभाष चौक पंहुच कर सभा में तब्दील हो गया. सुभाष चौक पर स्थानीय विधायक सह मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी का पुतला दहन किया गया. इस मौके पर […]

रामगढ़ : झामुमो केंद्रीय समिति के आदेशानुसार रामगढ़ जिला समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला. मशाल जुलूस सुभाष चौक पंहुच कर सभा में तब्दील हो गया. सुभाष चौक पर स्थानीय विधायक सह मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी का पुतला दहन किया गया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू ने कहा कि सीएनटी -एसपीटी एक्ट संशोधन में स्थानीय विधायक सह मंत्री ने सरकार का साथ दिया है. उन्होंने कहा कि इस सरकार के पास झारखंडियों के विकास का कोई विजन नहीं है.
उन्होंने कहा कि 23 नवंबर को इसके विरोध में जिला मुख्यालय व प्रखंड मुख्यालय में झामुमो धरना-प्रदर्शन करेगी. पुतला दहन कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सचिव संदीव बेदिया, योधेश्वर सिंह भोगता, भुनेश्वर महतो, खुर्शीद आलम, महेश ठाकुर, मुरलीधर कोठारी, पवन करमाली, नसीम अहमद कुरैशी, अभिमन्यू सिंह, शंभू बेदिया, मुखेंद्र महतो, मुमताज मंसूरी, जग्गू करमाली, अनिल नायक, अखिलेश यादव, विनोद चौरसिया, कुंवर महतो, नहेश रविदास, मोहन महतो, लाल खान, विशाल करमाली, विक्की करमाली, चंदन करमाली, केशर करमाली, त्रिदेव करमाली, पवन करमाली, रंजीत करमाली, अमर करमाली, आकाश करमाली, दुर्गेश करमाली, परमेश्वर, आकाश, विट्टू, अरविंद, प्रभाकर, रितिक, राहुल, बबलू, रवि, तुले व अन्य मौजूद थे.
मांडू़ : सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन करने के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मांडू में मशाल जुलूस निकाला. इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो और प्रखंड सचिव संतोष कुमार के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मांडू डीह से मांडू चट्टी तक रैली निकाली.
इसमें लोगों ने रघुवर सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. बाद में लोगों ने मांडू चट्टी चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया. मौके पर गीता विश्वास, बैजनाथ करमाली, बंधन महतो, वीणा देवी, सागीर हुसैन, सुखदेव महतो वकिल, भुनेश्वर ठाकुर, प्रेमनाथ साव, बसंत महतो, पिंकी बेसरा, जगत करमाली दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel