शौचालय निर्माण में तेजी लायें : उपायुक्त
Updated at : 19 Nov 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : जल स्वच्छता विभाग द्वारा जिले भर के विभिन्न पंचायतों में किये जा रहे शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राजेश्वरी बी ने की. उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग के अधिकारियों से प्रखंडवार व पंचायतवार शौचालय निर्माण की स्थिति की जानकारी ली़ कुछ पंचायतों में शौचालय […]
विज्ञापन
रामगढ़ : जल स्वच्छता विभाग द्वारा जिले भर के विभिन्न पंचायतों में किये जा रहे शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राजेश्वरी बी ने की. उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग के अधिकारियों से प्रखंडवार व पंचायतवार शौचालय निर्माण की स्थिति की जानकारी ली़
कुछ पंचायतों में शौचालय निर्माण कार्य काफी धीमी गति से होने पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कई कड़े निर्देश जारी किये.उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर बीडीओ के साथ मिल कर कार्यों की समीक्षा करें तथा पंचायत के मुखिया, जल सहिया आदि को भी कार्य में तेजी लाने के लिए बैठक आहुत करने की बात कही. निर्धारित समय सीमा का ख्याल रखें, समय सीमा के अंदर यदि शौचालय निर्माण नहीं होता है तो दोषी अधिकारियों व अन्य लोगों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा उपायुक्त ने भुचुंगडीह के मुखिया को निर्देश दिया कि 14वें वित्त आयोग की राशि का उपयोग आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार ही करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




