बैकों के खुलते ही लग जा रही है लोगों की भीड़
Updated at : 17 Nov 2016 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

शहर के इक्का-दुक्का एटीएम ही कर रहे हैं काम हर बैंक में पैसा जमा कराने व नोट बदलने के अलग-अलग नियम रामगढ़ : रामगढ़ शहर में बुधवार को भी बैंकों में लोगों की भीड़ पांच सौ-हजार के नोट बदलवाने को लेकर जुटी रही. लोग बैंक खुलने से पहले ही बैंकों के समक्ष जुट गये थे. […]
विज्ञापन
शहर के इक्का-दुक्का एटीएम ही कर रहे हैं काम
हर बैंक में पैसा जमा कराने व नोट बदलने के अलग-अलग नियम
रामगढ़ : रामगढ़ शहर में बुधवार को भी बैंकों में लोगों की भीड़ पांच सौ-हजार के नोट बदलवाने को लेकर जुटी रही. लोग बैंक खुलने से पहले ही बैंकों के समक्ष जुट गये थे. लेकिन आज दिन ढलते-ढलते स्थिति सामान्य होने लगी. मेन रोड स्थित स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक में अन्य दिनों की तरह अधिक भीड़ रही. लेकिन शाम होते-होते स्थिति काबू में आ गयी. आज शहर के सेंट्रल बैंक व आइसीआइसीआइ बैंक के एटीएम को छोड़ कर कोई एटीएम काम करता नजर नहीं आया. बुधवार को स्टेट बैंक तथा पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम भी काम नहीं कर रहा था. मेन रोड नारायणी कांप्लेक्स स्थित बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम आज सुबह काम करता नजर आया. लेकिन लगभग एक-डेढ़ घंटे काम करने के बाद ही एक सौ का नोट खत्म होने के बाद एटीएम को बंद कर दिया गया.
हर बैंक के अलग-अलग नियम: नोट बदलने व पैसा जमा करने में शहर के अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग नियम का अनुशरण बैंकों द्वारा किया जा रहा है. कई बैंक पत्नी के एकाउंट में पति द्वारा लाये गये पैसे जमा कर रहे हैं. वहीं कई बैंकों का कहना है कि जमा पर्ची पर हस्ताक्षर जांच करवायें तथा पत्नी का एकाउंट है तो पत्नी को ही बैंक भेजें. इससे काफी परेशानी लोगों को हो रही है तथा बैंकों में लोगों व कर्मचारियों के बीच जिच भी हो रहा है.
हालात यह है कि आरबीआइ का जो डायरेक्शन नहीं भी है, उसे भी बैंक की विभिन्न शाखा अपने स्तर पर लागू किये हैं.विरोध के बाद डाकघर को मिला नोट: मंगलवार को प्रधान डाकघर को चेस्ट बैंक से नोट नहीं मिलने के कारण नोटो की बदली नहीं की जा सकी थी. कल प्रधान डाकघर के अधिकारियों द्वारा इस संबंध में उपायुक्त व अन्य से शिकायत की गयी थी. इसके बाद प्रधान डाकघर को नोट उपलब्ध कराया गया. इसके बाद बुधवार को प्रधान डाकघर से नोटों की बदली की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




