एसबीआइ बैंक छह बजे बंद, हंगामा
Updated at : 11 Nov 2016 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

मांडू : भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मांडू शाखा गुरुवार शाम छह बजे ही बंद हो गयी. इससे नाराज होकर ग्राहकों ने हंगामा किया. ग्राहकों ने कहा कि जब रात आठ बजे तक बैंक खोल कर लोगों से नोट बदली करने का आदेश दिया गया है, तो एसबीआइ मांडू ने समय से पूर्व बैंक […]
विज्ञापन
मांडू : भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मांडू शाखा गुरुवार शाम छह बजे ही बंद हो गयी. इससे नाराज होकर ग्राहकों ने हंगामा किया. ग्राहकों ने कहा कि जब रात आठ बजे तक बैंक खोल कर लोगों से नोट बदली करने का आदेश दिया गया है, तो एसबीआइ मांडू ने समय से पूर्व बैंक को बंद क्यों कर दिया. बगल के बैंक ऑफ इंडिया, मांडू में ग्राहकों के नोट बदले जा रहे थे.
इधर, बैंक में ग्राहकों द्वारा हंगामा की सूचना मिलते ही मांडू थाना प्रभारी लिलेश्वर महतो बैंक पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली आैर मामले को शांत कराया. इस संबंध में एसबीआइ के शाखा प्रबंधक दीपक कुमार दूबे ने बताया कि वरीय अधिकारी के अनुसार एसबीआइ मांडू शाखा को शाम छह बजे तक ही खुला रखने का आदेश दिया गया है. हमलोग अधिकारी के आदेश का पालन कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




