आजसू की बैठक में नगर सम्मेलन पर विमर्श
Updated at : 04 Nov 2016 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक वार्ड नंबर दो के होटल एनी के सभागार में गुरुवार को हुई. अध्यक्षता वार्ड अध्यक्ष वीरू सिंह ने की. संचालन मनीष गोयल ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली, विशिष्ट अतिथि नगर उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिन्हा व संदीप महतो मौजूद थे. बैठक में […]
विज्ञापन
रामगढ़ : आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक वार्ड नंबर दो के होटल एनी के सभागार में गुरुवार को हुई. अध्यक्षता वार्ड अध्यक्ष वीरू सिंह ने की. संचालन मनीष गोयल ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली, विशिष्ट अतिथि नगर उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिन्हा व संदीप महतो मौजूद थे.
बैठक में आठ नवंबर को होनेवाले नगर महासम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में महासम्मेलन में भागीदारी की अपील की गयी. बैठक में कैलाश रजक, टुनू खान, जितेंद्र वर्मा, उतम सोनी, भोला कुरैशी, पम्मी कुमार साव, सोनू करमाली मौजूद थे. इधर, वार्ड नंबर छह के जारा बस्ती स्कूल परिसर में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता वार्ड अध्यक्ष संजय महतो ने की. संचालन अाराधना सिंह ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि छावनी परिषद सदस्य पुरनी देवी, विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष धमेंद्र साव भोपाली मौजूद थे.
बैठक में ईश्वर पासवान, विनोद महतो, उपेंद्र महतो, किरण महतो, संदीप मुंडा, संदीप महतो, आशीष कुमार सिन्हा, सुनीता चौधरी, श्यामा देवी, सीमा देवी, जितनी देवी, ललीता देवी, उषा देवी, कुसुम देवी, उर्मिला सिंह, रेखा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




