22 को संसद मार्च करने का निर्णय
Updated at : 03 Nov 2016 7:23 AM (IST)
विज्ञापन

एआइवाइएफ झारखंड प्रदेश परिषद की बैठक रामगढ़ : अखिल भारतीय नौजवान सभा झारखंड राज्य परिषद की बैठक बुधवार को रामगढ़ जिला कार्यालय के मंजूर भवन में हुई. अध्यक्षता अजय कुमार सिंह ने की. इसमें एआइवाइएफ के राज्य सचिव महेंद्र पाठक मौजूद थे. मौके पर पाठक ने कहा कि 22 नवंबर को छात्र, नौजवान द्वारा संसद […]
विज्ञापन
एआइवाइएफ झारखंड प्रदेश परिषद की बैठक
रामगढ़ : अखिल भारतीय नौजवान सभा झारखंड राज्य परिषद की बैठक बुधवार को रामगढ़ जिला कार्यालय के मंजूर भवन में हुई. अध्यक्षता अजय कुमार सिंह ने की. इसमें एआइवाइएफ के राज्य सचिव महेंद्र पाठक मौजूद थे. मौके पर पाठक ने कहा कि 22 नवंबर को छात्र, नौजवान द्वारा संसद मार्च का आयोजन किया गया है. प्रदेश से काफी संख्या में छात्र इस मार्च में शिरकत करेंगे.
देश की मोदी सरकार के खिलाफ छात्र व नौजवानों में गुस्सा है. यह सरकार जुमला व वादों को लेकर है. संसद मार्च को लेकर प्रदेश से काफी संख्या में लोग इसमें शिरकत करेंगे. संसद मार्च में बेरोजगारी, शिक्षा का व्यवसायीकरण, चुनाव सुधार प्रक्रिया, दलित, आदिवासी व अल्पसंख्यकों पर हमला बंद करने की आवाज बुलंद की जायेगी. बैठक में हदीस अंसारी, नेमन यादव, घनेनाथ चौधरी, अर्जुन यादव, सिकंदर राम, विष्णु कुमार, वीरू सिंह, अजीत उपाध्याय, संजय कुमार सिंह, एस कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




