अरगडा का भविष्य उज्जवल है

Updated at : 02 Nov 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
अरगडा का भविष्य उज्जवल है

कोल इंडिया के स्थापना दिवस पर परियोजनाओं में झंडोत्तोलन 112 सीसीएलकर्मियों को सम्मानित किया गया गिद्दी(हजारीबाग) : अरगडा क्षेत्र के अरगडा महाप्रबंधक कार्यालय, गिद्दी वाशरी, गिद्दी , गिद्दी सी व रैलीगढ़ा परियोजना में रविवार को कोल इंडिया का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. अरगडा महाप्रबंधक कार्यालय में महाप्रबंधक एके सिंह, रैलीगढ़ा व गिद्दी सी में […]

विज्ञापन
कोल इंडिया के स्थापना दिवस पर परियोजनाओं में झंडोत्तोलन
112 सीसीएलकर्मियों को सम्मानित किया गया
गिद्दी(हजारीबाग) : अरगडा क्षेत्र के अरगडा महाप्रबंधक कार्यालय, गिद्दी वाशरी, गिद्दी , गिद्दी सी व रैलीगढ़ा परियोजना में रविवार को कोल इंडिया का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. अरगडा महाप्रबंधक कार्यालय में महाप्रबंधक एके सिंह, रैलीगढ़ा व गिद्दी सी में पीओ उमेश शर्मा, गिद्दी वाशरी में पीओ एनपी सिंह, गिद्दी में पीओ श्री यूसी गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया. टोंगी क्लब में जीएम ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की.
इस मौके पर महाप्रबंधक एके सिंह ने कहा कि एक नवंबर 1975 को कोल इंडिया की स्थापना हुई थी. उन्होंने कहा कि सीसीएल साल दर साल लगातार कोयला उत्पादन में बढ़ोत्तरी कर रहा है. कई नई खदानें खुलने से अरगडा क्षेत्र का भविष्य बेहतर हो रहा है. क्षेत्र के सभी परियोजनाओं में सुबह से ही हम है कोल इंडिया के गीत बज रहे थे. इस मौके पर अरगडा क्षेत्र के 112 मजदूरों को सम्मानित किया गया.
इस मौके पर अधिकारी एसके सिंह, आर ओझा, आइबी सिंह, बीपी सिंह, बीके बिरथरे, आरके कुमार, ज्योति कुमार, मजदूर नेता मुरलीधर विश्वकर्मा, बैजनाथ मिस्त्री, रंजीत पांडेय, धनेश्वर तुरी, अरुण कुमार सिंह, सुशील कुमार सिन्हा, संजय शर्मा, जनमेजय सिंह, बिंदेलाल मिस्त्री, एसके शर्मा, विजेंद्र शर्मा, जगदीश चंद्र बेदिया सहित कई अधिकारी व सीसीएलकर्मी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola