लईयो में दो दिन से जलापूर्ति ठप

केदला. सीसीएल के लईयो स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लगा मोटर दो दिन से खराब है. इसके कारण लईयो चौक सहित कॉलोनी की जलापूर्ति ठप हो गयी है. सबसे ज्यादा पानी की समस्या सीसीएल कर्मियों को हो रहा है. कॉलोनी सहित चौक के लोगों ने बताया की घरेलू काम के लिए कुंआ के पानी का […]
केदला. सीसीएल के लईयो स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लगा मोटर दो दिन से खराब है. इसके कारण लईयो चौक सहित कॉलोनी की जलापूर्ति ठप हो गयी है. सबसे ज्यादा पानी की समस्या सीसीएल कर्मियों को हो रहा है. कॉलोनी सहित चौक के लोगों ने बताया की घरेलू काम के लिए कुंआ के पानी का सहारा लेना पड़ रहा है. पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है.
ऐसे में सीसीएल कर्मी सहित गैर सीसीएल कर्मी को काफी परेशानी हो रही है. कॉलोनीवासियों ने झारखंड उत्खनन परियोजना के पीओ आरके गुप्ता से जल्द से जल्द मोटर की मरम्मत कर पानी देने की मांग की है. इस संबंध में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के अधिकारी ने बताया कि मोटर बनाने का काम चल रहा है. ठीक होते ही पूर्व की तरह पानी की सप्लाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




