कांग्रेसियों ने इंदिरा की पुण्यतिथि व पटेल की जयंती मनायी
Updated at : 01 Nov 2016 12:54 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : रांची रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व देश के प्रथम गृह मंत्री लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनायी गयी. दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि […]
विज्ञापन
रामगढ़ : रांची रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व देश के प्रथम गृह मंत्री लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनायी गयी. दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया.
मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि दोनों महान नेताओं ने देश की एकता व अखंडता के लिए अपना जीवन दे दिया था. इनके कुर्बानी व योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है.
श्री बेदी ने कहा कि इनके बताये सिद्धांतों व आदर्शों पर चल कर ही देश की एकता व अखंडता काे अक्षुण रखा जा सकता है. कार्यक्रम में शांतनु मिश्रा, सीपी संतन, अनिल सिंह, रियाज अहमद, आदित्य सिंह, उमेश सिंह, शहजाद खान, बबिता सिंह, पंकज मिश्रा, मिथलेश गुप्ता, मुन्ना पासवान, शमशेर आलम, मो सिराज, रवि कुमार, राजो देवी, सुरेंद्र सिंह, राजकुमार यादव, भूपेंद्र सिंह, संजू देवी, संदीप, गुलाम अली, अजमल हुसैन उर्फ साहेब, शकील खान, धीरेंद्र कुमार, रवींद्र कुमार समेत काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




