पतरातू ने फुटबॉल प्रतियोगिता जीती

Updated at : 01 Nov 2016 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
पतरातू ने फुटबॉल प्रतियोगिता जीती

गिद्दी/बलसगरा़ : पतरातू ने चैनगढ़ा को पराजित कर टेकलाल महतो स्मृति कप फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली. सरदार पटेल की जयंती पर बलसगरा में सोमवार को मिलन स्पोर्टिंग क्लब पतरातू बनाम युवा विकास क्लब चैनगढ़ा के बीच प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. इसमें पतरातू ने रोमांचक मुकाबले में चैनगढ़ा को 1-0 से पराजित कर दिया. […]

विज्ञापन
गिद्दी/बलसगरा़ : पतरातू ने चैनगढ़ा को पराजित कर टेकलाल महतो स्मृति कप फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली. सरदार पटेल की जयंती पर बलसगरा में सोमवार को मिलन स्पोर्टिंग क्लब पतरातू बनाम युवा विकास क्लब चैनगढ़ा के बीच प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया.
इसमें पतरातू ने रोमांचक मुकाबले में चैनगढ़ा को 1-0 से पराजित कर दिया. समापन समारोह की मुख्य अतिथि मांडू विधायक की धर्मपत्नी ललिता देवी ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया. प्रतियोगिता काे सफल बनाने में राष्ट्रीय ग्रामीण खेलकूद प्रशिक्षिण केंद्र व ग्रामीण विकास समिति के देवनाथ महतो, पारसनाथ महतो, उमेशचंद्र पटेल, उमेश, महेंद्र पटेल, ओमप्रकाश महतो, अजय, सुकर, संतोष, सुरेश, सेवालाल महतो, जगरनाथ महतो, गिरधारी, हरिशचंद्र, ललकू, अमित, तापेश्वर, राहुल व अन्य का योगदान रहा. इस मौके पर पंसस रीना देवी, मंगलदेव महतो, सुरेंद्र महतो, दशरथ राम व अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola