नकद समेत जेवरातों की हुई चोरी

कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र के सीसीएल कर्मी तोपा माइनस क्वार्टर संख्या 44 निवासी मो रहीम के क्वार्टर से ग्रुरुवार रात चोरों ने नकद समेत जेवरातों की चोरी कर ली. इसकी सूचना भुक्तभोगी सीसीएल कर्मी ने कुजू पुलिस को दी है. जानकारी के अनुसार तोपा निवासी नजीर अली उर्फ विल्लाई को चोरों ने पहले अपने […]
कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र के सीसीएल कर्मी तोपा माइनस क्वार्टर संख्या 44 निवासी मो रहीम के क्वार्टर से ग्रुरुवार रात चोरों ने नकद समेत जेवरातों की चोरी कर ली. इसकी सूचना भुक्तभोगी सीसीएल कर्मी ने कुजू पुलिस को दी है. जानकारी के अनुसार तोपा निवासी नजीर अली उर्फ विल्लाई को चोरों ने पहले अपने कब्जे में लिया. बाद में नजीर के जरिये रहीम के क्वार्टर का दरवाजा खुलवाया.
इस दौरान चोर रहीम को भी अपने कब्जे में लेते हुए घर के अंदर प्रवेश कर गये. चोरों ने अलमीरा में रखे 25 हजार 500 रुपये नकद सहित एक सोना का फूल, डेढ़ तोला चांदी का पायल आदि लेकर चलते बने. बाद में चोर नजीर को मांडू जंगल के समीप मारपीट करते हुए उसके पास चार हजार रुपये लूट कर उसे छोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




