लूटपाट करने के दो आरोपियों को जेल

Updated at : 17 Oct 2016 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
लूटपाट करने के दो आरोपियों को जेल

रामगढ़/रांची : रामगढ़ पुलिस ने रविवार को मारपीट व छिनतई करने के दो आरोपी युवकों को जेल भेज दिया. पुलिस ने फोरलेन चुटूपालू घाटी से कांके रोड निवासी सत्यप्रकाश व चांदनी चौक गोंदा जिला रांची निवासी साकीब को लूटपाट व मारपीट करने के आरोप में पकड़ा था. इनका एक नाबालिग साथी कार समेत फरार हो […]

विज्ञापन
रामगढ़/रांची : रामगढ़ पुलिस ने रविवार को मारपीट व छिनतई करने के दो आरोपी युवकों को जेल भेज दिया. पुलिस ने फोरलेन चुटूपालू घाटी से कांके रोड निवासी सत्यप्रकाश व चांदनी चौक गोंदा जिला रांची निवासी साकीब को लूटपाट व मारपीट करने के आरोप में पकड़ा था. इनका एक नाबालिग साथी कार समेत फरार हो गया था. रांची पुलिस ने चंदवे स्थित उसके आवास से रविवार को धर दबोचा. घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गयी है.
पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्होंने ट्रक चालक से 2000 रुपये छीने थे. बाद में 709 में बैठ कर कांकेबार निवासी जागो राम महतो व हलधर महतो से 20 हजार नकद और सैमसंग व बिजूलिया निवासी अजय कुमार से उसकी मोबाइल छीनी. इस संबंध में रामगढ़ थाना में दर्ज किया गया है. पुलिस ने एक कार जेएच01बीजे-5798 को जब्त कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola