डंपर की चपेट में आने से दो युवक घायल
Updated at : 17 Oct 2016 12:19 AM (IST)
विज्ञापन

कुजू़ : ओपी क्षेत्र के दिगवार 4/6 लेन सड़क पर एक अज्ञात डंपर की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गये. इन्हें इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां एक की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर किया गया. जानकारी के अनुसार बगोदर अटका निवासी […]
विज्ञापन
कुजू़ : ओपी क्षेत्र के दिगवार 4/6 लेन सड़क पर एक अज्ञात डंपर की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गये. इन्हें इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां एक की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर किया गया.
जानकारी के अनुसार बगोदर अटका निवासी संजय राणा पिता सहदेव राणा व रामदेव कुमार पिता जीवलाल मुंडा अपनी मोटरसाइकिल संख्या जेएच01एबी-7528 पर सवार होकर रांची की ओर जा रहे थे. इसी बीच उक्त सड़क पर एक अज्ञात डंपर ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें दोनों युवक घायल हो गये. बाद में गंभीर रूप से घायल रामदेव को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




