13 दिन बाद उत्पादन शुरू
Updated at : 15 Oct 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

उरीमारी : बरका-सयाल क्षेत्र के न्यू बिरसा परियोजना से विभागीय स्तर पर कोयले का उत्पादन शुरू कर दिया गया है. गुरुवार को विधिवत इसकी शुरुआत की गयी. फिलहाल यहां पर एक बैकहो मशीन और तीन हॉलपैक डंपर उत्पादन कार्य में लगाये गये हैं. यहां के उत्पादित कोयले को फिलहाल स्थानीय डिपो में गिराया जा रहा […]
विज्ञापन
उरीमारी : बरका-सयाल क्षेत्र के न्यू बिरसा परियोजना से विभागीय स्तर पर कोयले का उत्पादन शुरू कर दिया गया है. गुरुवार को विधिवत इसकी शुरुआत की गयी. फिलहाल यहां पर एक बैकहो मशीन और तीन हॉलपैक डंपर उत्पादन कार्य में लगाये गये हैं. यहां के उत्पादित कोयले को फिलहाल स्थानीय डिपो में गिराया जा रहा है.
यहां से इस कोयले को सौंदा बी साइडिंग डंपर के माध्यम से पहुंचाया जायेगा. इसके लिए टेंडर हो चुका है. एक-दो दिन में डंपर से कोयले का डिस्पैच शुरू हो जायेगा. बताना उचित होगा कि 30 सितंबर तक इस परियोजना से एचएससीएल के आशा कंस्ट्रक्शन द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से कोयला व ओबी का उत्पादन व डिस्पैच का कार्य किया जाता था. टेंडर की अवधि 30 सितंबर तक ही थी.
आउटसोर्सिंग कंपनी में आगे कार्य का एक्सटेंशन लेने से मना कर दिया था. इसके बाद प्रबंधन ने कोयले में फायर लगने से रोकने समेत लोकल सेल, सौंदा बी साइडिंग में कोयले की निर्बाध आपूर्ति को लेकर डिपार्टमेंटल स्तर से यहां पर उत्पादन कार्य शुरू किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




