सबस्टेशन के लिए मिलेगी जमीन

Updated at : 15 Oct 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
सबस्टेशन के लिए मिलेगी जमीन

जिला वनाधिकार समिति की बैठक रामगढ़ : जिला वनाधिकार समिति की बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राजेश्वरी बी ने की. मांडू अंचल के रऊता में विद्युत विभाग द्वारा 37 केवीए का विद्युत सब स्टेशन बनाने को लेकर जमीन की मांग की गयी थी. इस पर बैठक में विद्युत विभाग द्वारा 2.974 हेक्टेयर […]

विज्ञापन
जिला वनाधिकार समिति की बैठक
रामगढ़ : जिला वनाधिकार समिति की बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राजेश्वरी बी ने की. मांडू अंचल के रऊता में विद्युत विभाग द्वारा 37 केवीए का विद्युत सब स्टेशन बनाने को लेकर जमीन की मांग की गयी थी. इस पर बैठक में विद्युत विभाग द्वारा 2.974 हेक्टेयर जमीन की मांग पर चर्चा की गयी. बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2003 में वन विभाग द्वारा उक्त जमीन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया है.
इस पर उपायुक्त ने मांडू के अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि जिस भूमि का वन विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया है. उसका सत्यापन करते हुए नक्शा बना कर जल्द से जल्द जिला कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय को भेजें. बैठक में एसी सुनील कुमार सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी अजीत निरल सांगा, वन विभाग के रामगढ़ रेंजर एके सिंह, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी व कपिलदेव मुंडा मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola