ऊंच-नीच के भेद को कृष्ण ने तोड़ा

Updated at : 06 Oct 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
ऊंच-नीच के भेद को कृष्ण ने तोड़ा

56 प्रकार का लगा भोग कन्याओं ने खेला डांडिया चितरपुर : चितरपुर के बेसिक स्कूल में आयोजित भागवत कथा के पांचवें दिन वृंदावन से आये यशोदानंदन गुरुजी ने भगवान श्रीकृष्ण लीला की कथा सुनायी. उन्होंने बाल लीला, कंश वध, पुतना वध का वर्णन किया. अपने प्रवचन में उन्होंने कहा कि ऊंच-नीच के भेदभाव को भगवान […]

विज्ञापन
56 प्रकार का लगा भोग
कन्याओं ने खेला डांडिया
चितरपुर : चितरपुर के बेसिक स्कूल में आयोजित भागवत कथा के पांचवें दिन वृंदावन से आये यशोदानंदन गुरुजी ने भगवान श्रीकृष्ण लीला की कथा सुनायी. उन्होंने बाल लीला, कंश वध, पुतना वध का वर्णन किया. अपने प्रवचन में उन्होंने कहा कि ऊंच-नीच के भेदभाव को भगवान कृष्ण ने तोड़ा. भगवान कृष्ण ने राधा के साथ प्रेम की, वहीं सुदामा के साथ मित्र के प्रेम को दर्शाया और कृष्ण ने अपने मित्र का जूठा खाना खाया. कथा के बाद भगवान की महाआरती की गयी. साथ ही 56 प्रकार का भोग लगाया गया. कन्याओं ने डांडिया प्रस्तुत किया. इस दौरान सुंदर भजनों के साथ भगवान कृष्ण के साथ फूलों की होली का आनंद लिया गया.
कर्षक झांकियां प्रस्तुत की गयी. मौके पर ललन लहेरी, तरुण कुमार वर्मा, साहू डब्ल्यू, पवन कुमार, नितेश सोनी, आकाश प्रजापति, संजय केवट, दीपक, मनीष, ऋषि, राकेश, बासुदेव प्रजापति, कमल कुमार व रजनीश वर्मा के अलावा सुनीता देवी, पिंकी देवी, सावित्री देवी, स्नेहा कुमारी, आशा देवी, संध्या देवी, लक्ष्मी देवी, कलावती, मीना, कल्पना, सुभद्रा, मनीषा कुमारी, नेहा कुमारी व शालिनी कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola