कुपोषण से बच्चों को बचायें
Updated at : 03 Oct 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

जमीरा में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन दुलमी : उपायुक्त राजेश्वरी बी ने रविवार को दुलमी प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय उसरा के प्रांगण में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत भाग लिया. उन्होंने कहा कि दुलमी प्रखंड क्षेत्र को सिर्फ कागजों में खुले में शौच मुक्त दिखाया […]
विज्ञापन
जमीरा में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
दुलमी : उपायुक्त राजेश्वरी बी ने रविवार को दुलमी प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय उसरा के प्रांगण में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत भाग लिया. उन्होंने कहा कि दुलमी प्रखंड क्षेत्र को सिर्फ कागजों में खुले में शौच मुक्त दिखाया गया है. लेकिन अब भी कई परिवार ऐसे हैं जो खुले में शौच जा रहे है़ं
अगर एक भी खुले में शौच करता है तो सभी का प्रयास विफल होगा. उन्होंने उसरा पंचायत को ओडीएफ फ्री किये जाने पर मुखिया शैलेश चौधरी के प्रयास को सराहा. उपायुक्त ने कहा कि रामगढ़ में 42 फीसदी बच्चे कुपोषण के शिकार हैं. माता-पिता की जिम्मेवारी है कि बच्चों को पौष्टिक भोजन दें और उनका समय पर टीकाकरण करायें. ताकि कुपोषण से मुक्ति मिल सके. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गांव के लोग अपने-अपने क्षेत्र में योजना का चयन करें और विकास कार्य को धरातल पर उतारें. इस बाबत उसरा में बाल संसद के विद्यार्थियों को विद्यालय में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने पर उपायुक्त ने पुरस्कृत किया.
साथ ही कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के बीच हैंडवास यूनिटव आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए हैंडवास टब का वितरण किया. इससे पूर्व स्कूली छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया. शपथ ग्रहण समारोह : दुलमी के जमीरा पंचायत सचिवालय में गांधी जयंती पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इसमें उपायुक्त राजेश्वरी बी, पुलिस अधीक्षक डॉ एम तामिल वाणन, जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, डीडीसी सुनील कुमार, एसडीओ किरण कुमारी पासी सहित जिले के कई पदाधिकारी व प्रखंड के प्रतिनिधि शामिल हुए. इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि अपने ग्राम को सशक्त और सुदृढ़ बनाने के लिए और बापू के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है.
जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव ने सभी को अपने क्षेत्र के विकास के लिए आगे आकर ग्रामसभा के माध्यम से योजनाओं को धरातल पर उताने के लिए सहयोग करने की अपील की. कार्यक्रम की अध्यक्षता दुलमी बीडीओ जयशंखी मुर्मू व संचालन प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मोहनलाल ठाकुर ने किया. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी मोनिका रानी टूटी, डीइओ मुक्तिरानी सिंह, अवर निरीक्षक श्वेता कुमारी, प्रमुख सुरेंद्र करमाली, यूनीसेफ के कुमार प्रेमचंद, पीएचइडी के प्रभुदयाल मंडल, मुखिया देवंती देवी, इंद्रदेव साव, राजकिशोर महतो, दयासागर महतो, दीपक कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




