जीवन में जिसने अच्छा काम नहीं किया, उसका जीवन है बेकार

Updated at : 03 Oct 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
जीवन में जिसने अच्छा काम नहीं किया, उसका जीवन है बेकार

भक्तिमय हुआ चितरपुर का वातावरण चितरपुर : चितरपुर के बेसिक स्कूल में लड्डू गोपाल ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन काफी संख्या में लोग कथा सुनने पहुंचे. इस दौरान वृंदावन से आये स्वामी यशोदानंदन गुरुजी ने भागवत कथा पर प्रवचन दिया. उन्होंने कहा कि मृत्युलोक में आज लोग स्वार्थ में जुटे […]

विज्ञापन
भक्तिमय हुआ चितरपुर का वातावरण
चितरपुर : चितरपुर के बेसिक स्कूल में लड्डू गोपाल ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन काफी संख्या में लोग कथा सुनने पहुंचे. इस दौरान वृंदावन से आये स्वामी यशोदानंदन गुरुजी ने भागवत कथा पर प्रवचन दिया. उन्होंने कहा कि मृत्युलोक में आज लोग स्वार्थ में जुटे हुए हैं. धन-दौलत व यश बटोरने में लगे हुए हैं. लेकिन यह सब किसी काम का नहीं. जीवन में जो अच्छा कर्म नहीं किया, उसका जीवन बेकार है.
उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने से सदगुण आती है. इंसान को चिंता नहीं, चिंतन करना चाहिए. क्योंकि चिंता इंसान को नाश करती है. उन्होंने कहा कि कथा सुनने से लोगों को मोक्ष की प्राप्ति होती है.
भक्ति के रस में सराबोर हुए चितरपुर के लोग
भागवत कथा को लेकर चितरपुर में मांस, मछली, मदिरा की बिक्री बंद कर दी गयी है. इससे यह क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है. यहां काफी संख्यया में महिलाएं पहुंच कर कथा का आनंद ले रहीं हैं.
इससे पूर्व मुख्य अतिथि पार्षद पवन कुमार शर्मा ने फीता काट कर भागवत कथा का उदघाटन किया. मौके पर विनोका देवी, सविता देवी, पार्वती देवी, आभा कुमारी, सीमा देवी, ममता देवी, अंजू देवी, कलावती देवी, अंजलि, सपना, डोली, यशोदा देवी, सुनीता देवी, बबीता देवी, पूजा देवी, कल्पना देवी, ज्योति, स्नेहा गुप्ता, पिंकी, रिया भारती, नेहा भारती, आरती, निशा, मंजू देवी, ललन लहेरी, तरुण वर्मा, ज्ञान चंद्र पोद्दार, रंजय तिवारी, विश्वास पोद्दार, साहू डब्ल्यू, पवन, नितेश सोनी, अमरदीप सोनी, विशाल, विश्वास पोद्दार, आकाश, बाबू पांडेय, संजय केवट, डब्ल्यू प्रसाद, तापस पोद्दार, दीपक, मनीष, ऋषि, राकेश, दिलीप साव, धर्मेंद्र, ओनिश, बासुदेव प्रजापति, कमल, रजनीश वर्मा सहित हजारों लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola