जागरण में पूरी रात झूमे श्रद्धालु

Updated at : 03 Oct 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
जागरण में पूरी रात झूमे श्रद्धालु

केदला : दुर्गा पूजा पर टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के 12 नंबर चौक पर बीर बजरंग दल घाटोटांड़ द्वारा शनिवार रात जागरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पप्पू रजक व विशिष्ट अतिथि ओपी पुलिस के असनि रामविनोद सिंह थे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उदघाटन किया. रामगढ़ से आये […]

विज्ञापन
केदला : दुर्गा पूजा पर टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के 12 नंबर चौक पर बीर बजरंग दल घाटोटांड़ द्वारा शनिवार रात जागरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पप्पू रजक व विशिष्ट अतिथि ओपी पुलिस के असनि रामविनोद सिंह थे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उदघाटन किया. रामगढ़ से आये मां शारदे जागरण के कालाकारों ने कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से की.
गायिका प्रिति सिंह, आरती वर्मा, अनिता वर्मा व पंकज कुमार ने एक से बढ़ कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया. छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ओ मईयां मरते दम तक तेरे दार पर जो आया मईया आदि गीत प्रस्तुत कर लोगों का खूब मनोरंजन किया़ इस मौके पर मुखिया रणधीर सिंह, अनिल चंद्रवंशी, गिरधारी महतो, अनिल सिंह, किरण देवी, शेखर वर्मा, विक्रम कुमार, राजा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola