पाइप में एक फॉल्ट सुधारते ही मिलता है दूसरा फॉल्ट
Updated at : 26 Sep 2016 2:35 AM (IST)
विज्ञापन

पतरातू से लेकर रामगढ़ कैंट तक पानी के लिए मचा है हाहाकार भू-धंसान से सौंदा में क्षतिग्रस्त हुई है पाइपलाइन भुरकुंडा : काफी मशक्कत के बाद पतरातू डैम के पाइप लाइन में एक स्थान पर क्षतिग्रस्त पाइप को बनाने के बाद दूसरे जगह पर फिर से क्षतिग्रस्त पाइप का पता चल रहा है. इसके कारण […]
विज्ञापन
पतरातू से लेकर रामगढ़ कैंट तक पानी के लिए मचा है हाहाकार
भू-धंसान से सौंदा में क्षतिग्रस्त हुई है पाइपलाइन
भुरकुंडा : काफी मशक्कत के बाद पतरातू डैम के पाइप लाइन में एक स्थान पर क्षतिग्रस्त पाइप को बनाने के बाद दूसरे जगह पर फिर से क्षतिग्रस्त पाइप का पता चल रहा है. इसके कारण पतरातू डैम से पतरातू, सौंदा, सयाल, रिवर साइड, बरकाकाना होते हुए रामगढ़ कैंट तक जलापूर्ति ठप है. यह आलम पिछले तीन-चार दिनों से है. सेंट्रल सौंदा के भू-धंसान एरिया में पाइप मरम्मत का काम सीसीएल द्वारा किया जा रहा है. लेकिन जैसे ही कर्मचारी एक जगह के फॉल्ट को ठीक करते हैं, उन्हें कहीं और भी फॉल्ट रहने का पता चल रहा है.
जेसीबी मशीन से काफी गहरी खुदाई के बाद ही पाइप में फॉल्ट का पता चल पाता है. जलापूर्ति ठप रहने से संबंधित इलाकों में हाहाकार मचा हुआ है.
पांच दशक पूर्व बिछी थी पाइपलाइन : पतरातू डैम से बरका-सयाल सीसीएल क्षेत्र होते हुए बरकाकाना एनटीएस, रामगढ़ कैंट तक के लिए 18 इंच साइज का दो पाइप लाइन लगभग पांच दशक पूर्व बिछाया गया था. यह पाइप लाइन अब पूरी तरह से उपयोग के लायक नहीं रहा. खास कर सीसीएल क्षेत्र में जहां फायर एरिया है, वहां पाइप गरमी के कारण फट जा रहा है. सर्वे विभाग ने बताया कि जब तक पाइप को बंद पड़े अरगड्डा माइंस के फायर एरिया से नहीं हटाया जायेगा, ऐसे हालात से दो-चार होना पड़ेगा.
लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी : पानी के लिए तरस रहे लोग अब आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं. विशेषकर भुरकुंडा के रिवर साइड के लोगों ने कहा कि तीन-चार दिनों से पानी नहीं मिला है. अगले दो दिनों में जलापूर्ति सामान्य नहीं हुई तो सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जायेगा. आंदोलन की बात सेंट्रल सौंदा क्षेत्र के लोगों ने भी कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




