सदगुरु ओशो सिद्धार्थ का जन्मोत्सव मना

Updated at : 24 Sep 2016 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
सदगुरु ओशो सिद्धार्थ का जन्मोत्सव मना

रामगढ़ : बिजुलिया स्थित ओशो धारा ध्यान केंद्र में सदगुरु ओशो सिद्धार्थ जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सुरेश बगड़िया व पंकज मिश्रा ने किया. इसके बाद अशोक गुप्ता व कर्मवीर गुप्ता ने परमगुरु ओशो व सदगुरु त्रिविर के चित्र पर माल्यार्पण कर गुरु महिमा का वर्णन किया. मौके पर कमल […]

विज्ञापन
रामगढ़ : बिजुलिया स्थित ओशो धारा ध्यान केंद्र में सदगुरु ओशो सिद्धार्थ जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सुरेश बगड़िया व पंकज मिश्रा ने किया. इसके बाद अशोक गुप्ता व कर्मवीर गुप्ता ने परमगुरु ओशो व सदगुरु त्रिविर के चित्र पर माल्यार्पण कर गुरु महिमा का वर्णन किया. मौके पर कमल बगड़िया ने कहा कि गुरु का जन्म ही संसार के कल्याण के लिए होता है.
यह परम सौभाग्य की बात है कि ओशो के बताये सिद्धांत आज सारी दुनिया का मार्गदर्शन कर रहा है. कार्यक्रम में भजन-कीर्तन किया गया तथा विपस्यना ध्यान कराया गया. इसके बाद सदगुरु ओशो के अमृतवाणी का सभी ने रसपान किया. जन्मोत्सव पर केक काटते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया. मौके पर अरुण बगड़िया, पंकज मिश्रा, कंचन, रंजू, मनोज गुप्ता, अनिल, संजय, मां चंदा, पद्युमन, रामकृष्ण, प्रदीप कुमार, रवि कुमार, पिंटू कुमार, जय कुमार, मां ज्योति, मां स्वीटी, पूनम गुप्त समेत कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola