राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व व प्रायोजन की जानकारी दी
Updated at : 24 Sep 2016 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट वन के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा दिवस योजना का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ केके पंडित ने किया. स्वागत भाषण तथा विषय प्रवेश डाॅ शारदा प्रसाद ने किया. डाॅ प्रसाद ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व व प्रायोजन पर विस्तार से प्रकाश […]
विज्ञापन
रामगढ़. रामगढ़ महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट वन के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा दिवस योजना का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ केके पंडित ने किया. स्वागत भाषण तथा विषय प्रवेश डाॅ शारदा प्रसाद ने किया.
डाॅ प्रसाद ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व व प्रायोजन पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि सेवा योजना का मोटो है मैं नहीं तुम अर्थात स्व भाव से उठ कर सेवा करना. इस दौरान डाॅ सतीश कुमार, डाॅ सतीश कुमार सिंह, रामाज्ञा सिंह, बलवंती सिंह, असीम खलखो ने भी अपने विचार व्यक्त किये. आयोजन को सफल बनाने में ममता, राजकुमार, रेणु, अजय, प्रेम प्रशांत व अन्य ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




