अनशन स्थल पर बीडीओ व सीओ ने की वार्ता

Updated at : 08 Sep 2016 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
अनशन स्थल पर बीडीओ व सीओ ने की वार्ता

रामगढ़ : देर शाम सुभाष चौक के निकट धनंजय कुमार पुटूस के अनशन स्थल पर रामगढ़ बीडीओ पवन कुमार महतो व सीओ राजेश कुमार पहुंचे. उन्होंने अनशन पर बैठे धनंजय कुमार पुटूस से बात की. साथ में जेएसएस मोहन लाल ठाकुर भी मौजूद थे. अधिकारियों ने उनकी मांगों के संबंध में जानकारी मांगी तथा कहा […]

विज्ञापन
रामगढ़ : देर शाम सुभाष चौक के निकट धनंजय कुमार पुटूस के अनशन स्थल पर रामगढ़ बीडीओ पवन कुमार महतो व सीओ राजेश कुमार पहुंचे. उन्होंने अनशन पर बैठे धनंजय कुमार पुटूस से बात की. साथ में जेएसएस मोहन लाल ठाकुर भी मौजूद थे. अधिकारियों ने उनकी मांगों के संबंध में जानकारी मांगी तथा कहा कि आपकी मांगे जायज है.
आप अच्छी तरह से अपनी मांगों को बना लें. हम सब इस मुद्दे पर उपायुक्त से बात करेंगे तथा कोई हल निकल जायेगा. लेकिन धनंजय व उनके समर्थकों का कहना था कि उनकी मांग पुराने सदर अस्पताल में चिकित्सा सुविधा प्रारंभ करने की है. इस पर बात की जाये. धनंजय ने अनशन तोड़ने से इंकार कर दिया तथा अधिकारियों से अपने समर्थकों से बात करने के लिए समय देने की मांग की. इसके बाद अधिकारी लौट गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola