पेंशन के लिए लाभुक आधार कार्ड की सीडिंग करायें
Updated at : 08 Sep 2016 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़. सीडीपीओ रामगढ़ आभा कुमारी चौधरी ने स्वामी विवेकानंद योजना के तहत पेंशन का लाभ लेने वाले लाभुकों से नियमित रूप से पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की सीडिंग विभाग में कराने की अपील की है. उन्होंने कहा कि रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत स्वामी विवेकानंद निशक्त योजना के लाभुकों की संख्या लगभग […]
विज्ञापन
रामगढ़. सीडीपीओ रामगढ़ आभा कुमारी चौधरी ने स्वामी विवेकानंद योजना के तहत पेंशन का लाभ लेने वाले लाभुकों से नियमित रूप से पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की सीडिंग विभाग में कराने की अपील की है.
उन्होंने कहा कि रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत स्वामी विवेकानंद निशक्त योजना के लाभुकों की संख्या लगभग नौ सौ है. इसमें मात्र 400 लाभुकों ने अपना आधार कार्ड का फोटो कॉपी विभाग में जमा किया है. इससे अन्य लाभुकों को मिलनेवाला पेंशन योजना को सरकार के आदेश से रोक दिया गया है. सभी लाभुक अपने यूआइडी की कॉपी विभाग को जमा करें ताकि नियमित पेंशन भेजा जा सके. बिना आधार के सीडिंग के डीबीटी पेंशन योजना की राशि को खाता में नहीं भेजा जा सकता है. उन्होंने कहा कि इसी कारण से अपैल माह से पेंशन की राशि भेजने में परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




