अपराध व उग्रवाद को हर हाल में रोकें

Updated at : 08 Sep 2016 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
अपराध व उग्रवाद को हर हाल में रोकें

उरीमारी : हजारीबाग जिले के बड़कागांव पुलिस सर्किल के चार थानों की अपराध की समीक्षा बुधवार को उरीमारी ओपी में बड़कागांव के एसडीपीओ प्रदीप पॉल कच्छप की अध्यक्षता में हुई. इसमें गिद्दी, बड़कागांव, केरेडारी, उरीमारी के थाना प्रभारी शामिल हुए. प्रदीप पॉल कच्छप ने सभी थाना प्रभारियों से वहां की केस डायरी, विगत दिनों हुए […]

विज्ञापन
उरीमारी : हजारीबाग जिले के बड़कागांव पुलिस सर्किल के चार थानों की अपराध की समीक्षा बुधवार को उरीमारी ओपी में बड़कागांव के एसडीपीओ प्रदीप पॉल कच्छप की अध्यक्षता में हुई. इसमें गिद्दी, बड़कागांव, केरेडारी, उरीमारी के थाना प्रभारी शामिल हुए. प्रदीप पॉल कच्छप ने सभी थाना प्रभारियों से वहां की केस डायरी, विगत दिनों हुए अपराध, केस का निष्पादन समेत अन्य बातों की जानकारी ली.
एसडीपीओ ने कहा कि किसी भी तरह के केस को पेंडिंग नहीं रखें. थाना में पहुंचने वाले आमजनों के केस को तत्काल दर्ज कर उन्हें न्याय देने की पहल की जिम्मेवारी थाना प्रभारी पर है. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्रों में उग्रवाद व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए टीम वर्क के तहत कार्य करें. बैठक में बड़कागांव सर्किल इंस्पेक्टर एके सिंह, गिद्दी प्रभारी राजीव कुमार सिंह, बड़कागांव प्रभारी अकील अहमद, केरेडारी प्रभारी सुदामा दास, उरीमारी प्रभारी परमानंद मेहरा समेत कई अधिकारी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola