कुजू में कुत्तों ने बच्ची को मार डाला

Updated at : 07 Sep 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
कुजू में कुत्तों ने बच्ची को मार डाला

कुजू : ओपी क्षेत्र के दिगवार हेटबांध निवासी हीरालाल महतो की आठ वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी को मंगलवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने मार डाला. घटना मंगलवार दोपहर 12:30 बजे की है. जानकारी के अनुसार सोनी शौच करने खेत में जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर […]

विज्ञापन

कुजू : ओपी क्षेत्र के दिगवार हेटबांध निवासी हीरालाल महतो की आठ वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी को मंगलवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने मार डाला. घटना मंगलवार दोपहर 12:30 बजे की है.

जानकारी के अनुसार सोनी शौच करने खेत में जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और उसे मार डाला. इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक ने इसकी जानकारी उसके घरवालों को दी. परिजन जब तक घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक देर हो चुकी थी. बच्ची की मौत हो चुकी थी. बाद में उसके शव को परिजनों ने दफना दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola