उपवास के दूसरे दिन बंधु तिर्की ने लिया हिस्सा

Updated at : 07 Sep 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
उपवास के दूसरे दिन बंधु तिर्की ने लिया हिस्सा

रामगढ़ : गोला गोली कांड के विरोध में तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए झाविमो द्वारा रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय के समक्ष 24 घंटे के उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. मंगलवार को उपवास का दूसरा व अंतिम दिन था. उपवास के दूसरे दिन आज झाविमो के केंद्रीय नेता बंधु तिर्की, झाविमो युवा मोरचा […]

विज्ञापन
रामगढ़ : गोला गोली कांड के विरोध में तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए झाविमो द्वारा रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय के समक्ष 24 घंटे के उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.
मंगलवार को उपवास का दूसरा व अंतिम दिन था. उपवास के दूसरे दिन आज झाविमो के केंद्रीय नेता बंधु तिर्की, झाविमो युवा मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार, केंद्रीय मीडिया प्रभारी सरोज सिंह, झाविमो किसान मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष शिवलाल महतो व रामगढ़ झाविमो की प्रभारी संपत्ति सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे. इन नेताओं ने उपवास पर बैठे नेताओं व कार्यकर्ताओं को जूस पिला कर उनका उपवास समाप्त करवाया.
वक्ताओं ने कहा कि गोली कांड के पीड़ितों को न्याय दिलानें के लिए वे आंदोलनरत रहेंगे. मौके पर गोविंद बेदिया, विजय जायसवाल, दुर्गाचरण प्रसाद, अजीत गुप्ता, वसुध तिवारी, घनश्याम प्रसाद, मो साबिर अली, नरेश मुंडा, संदीप जायसवाल, राहुल पासवान, पंकज राज, सरिता मंडल, अखिलेश प्रसाद, राजू मुंडा समेत बड़ी संख्या में झाविमो के लोग मौजूद थे. उपवास कार्यक्रम के समापन पर झाविमो की ओर से एक पांच सूत्री मांग पत्र एसडीओ को सौंपा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola