लोगों को लुभा रही है 21 मुंहवाली गणेश की प्रतिमा
Updated at : 07 Sep 2016 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ शहर में मंगलवार को दूसरे दिन भी गणेश पूजा की धूम रही. रामगढ़ शहर के गोला रोड में यूको बैंक के निकट स्थापित भगवान गणेश की 21 मुंहवाली प्रतिमा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. मौके पर युवा संघ के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल, उपाध्यक्ष आनंद कुशवाहा, सचिव अमित कुमार, […]
विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ शहर में मंगलवार को दूसरे दिन भी गणेश पूजा की धूम रही. रामगढ़ शहर के गोला रोड में यूको बैंक के निकट स्थापित भगवान गणेश की 21 मुंहवाली प्रतिमा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. मौके पर युवा संघ के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल, उपाध्यक्ष आनंद कुशवाहा, सचिव अमित कुमार, कोषाध्यक्ष टिंकू कुमार समेत संध के सभी सदस्य मौजूद थे. बिजुलिया तालाब रोड पर स्थित भगवान गणेश की प्रतिमा भी लोगों के आकर्षण का केंद्र है.
युवा सहयोग कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार राम, उपाध्यक्ष मोहन मिश्रा, सचिव भोला राम, कोषाध्यक्ष विकास पांडेय, गगन चौधरी, वरुण तिवारी, सुनील पासवान, नवीन तिवारी, मुकेश राम व्यवस्था बनाने में सहयोग दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




