एक ही परिवार की तीन बच्चियां कुएं में डूबी

गोला/सोनडीमरा : गोला प्रखंड के डीमरा गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चियों की मौत कुएं में डूबने से हो गयी. बच्चियों को डूबते देख उन्हें बचाने के लिए मां पार्वती देवी ने कुएं में छलांग लगा दी. हालांकि तब तक देर हो चुकी थी. इसके बाद महिला की आवाज सुन लोग कुएं के […]
गोला/सोनडीमरा : गोला प्रखंड के डीमरा गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चियों की मौत कुएं में डूबने से हो गयी. बच्चियों को डूबते देख उन्हें बचाने के लिए मां पार्वती देवी ने कुएं में छलांग लगा दी. हालांकि तब तक देर हो चुकी थी. इसके बाद महिला की आवाज सुन लोग कुएं के पास पहुंचे और उसे निकाला. इसके बाद मृत पुत्री प्रमिला कुमारी (पांच वर्ष), सुमित्रा कुमारी (चार वर्ष) एवं अंकिता कुमारी (दो वर्ष) के शव कुएं से निकाले गये.
लकड़ी पकड़ मां ने बचायी अपनी जान : डीमरा निवासी प्रफुल्ल प्रजापति की पत्नी पार्वती देवी अपने तीन बच्चियों के साथ खेत पर जा रही थी. इस दौरान दो बेटियों का पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी. दोनों को डूबते देख मां ने गोद में लिए एक बच्ची के साथ कुएं में छलांग लगा दी. दोनों को बचाने के क्रम में तीसरी बच्ची भी गोद से फिसल कर कुएं में जा गिरी. इस प्रकार तीनों डूब गयी. पार्वती ने एक लकड़ी के सहारे अपनी जान बचायी और शोर मचाने लगी. शोर सुन लोग जुटे और उसे निकाला.
गांव में मातम पसरा हुआ है. साथ ही परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है. इस संदर्भ में थाना प्रभारी जीतराम महली से पूछे जाने पर बताया कि घटना की जानकारी अब तक नहीं मिली है. उधर उप प्रमुख प्रभाष प्रकाश सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र के लिए यह घटना काफी दुखदायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




