मुखिया पर जानलेवा हमला, थाना में आवेदन
Updated at : 02 Sep 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

चितरपुर : रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़कीपोना पंचायत की मुखिया निर्मला देवी पति नंदकिशोर दांगी पर गुरुवार सुबह जानलेवा हमला किया गया. जिससे इन्हें काफी चोटें आयी है. इनका दायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है. इस संदर्भ में मुखिया ने रजरप्पा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि गुरुवार सुबह लगभग […]
विज्ञापन
चितरपुर : रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़कीपोना पंचायत की मुखिया निर्मला देवी पति नंदकिशोर दांगी पर गुरुवार सुबह जानलेवा हमला किया गया. जिससे इन्हें काफी चोटें आयी है. इनका दायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है.
इस संदर्भ में मुखिया ने रजरप्पा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि गुरुवार सुबह लगभग छ: बजे घर के बाहर वह बर्तन धो रही थी. इस बीच पवन कुमार, विकास कुमार, सुधा देवी, उमा देवी, गुनेश्वर राम दांगी ने तेजधार हथियार भुजाली एवं हॉकी से मेरे ऊपर हमला कर दिया. साथ ही मेरे कान से कानबाली एवं गले से सोने का चेन छीन कर भाग गये. घटना में मेरा दायां हाथ टूट गया है. उन लोगों ने भुजाली से मेरे चेहरा में भी वार किया. जिससे मैं लहु लूहान हो गयी. मेरे पति के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस मामले की छानबीन कररही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




