हड़ताल के नाम पर बरगला रहे हैं नेता : सुखदेव भगत

Updated at : 30 Aug 2016 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
हड़ताल के नाम पर बरगला रहे हैं नेता : सुखदेव भगत

हड़ताल के विरोध में सयाल में दी झाकोमयू की सभा उरीमारी : सयाल के भूमिगत खदान संख्या 10 में दी झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की सभा मनोज कुमार की अध्यक्षता व राजू मल्होत्रा के संचालन में हुई. इसमें यूनियन के क्षेत्रीय सह केंद्रीय सचिव सुखदेव प्रसाद ने कहा कि हड़ताल के नाम पर कामगारों को […]

विज्ञापन
हड़ताल के विरोध में सयाल में दी झाकोमयू की सभा
उरीमारी : सयाल के भूमिगत खदान संख्या 10 में दी झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की सभा मनोज कुमार की अध्यक्षता व राजू मल्होत्रा के संचालन में हुई. इसमें यूनियन के क्षेत्रीय सह केंद्रीय सचिव सुखदेव प्रसाद ने कहा कि हड़ताल के नाम पर कामगारों को कुछ कथित राष्ट्रीय यूनियन बरगलाने में जुटी है. यह राष्ट्र व कोयला उद्योग के हित में नहीं है.
उन्होंने कहा कि इस हड़ताल का कोयला कामगारों के हित से कोई लेना-देना नहीं है. हड़ताल व आंदोलन के नाम पर कोयला कामगारों की बलि चढ़ाने का काम कथित यूनियनों द्वारा किया जा रहा है. हड़ताल के नाम पर कोयला मजदूरों को कई बार छला जा चुका है. कोयला कामगारों से संबंधित कोई भी मांग इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल की मांगों की सूची में शामिल नहीं है. स्थानीय स्तर पर पोस्टर व सभा के जरिये कथित नेता यह बतलाते हैं कि हड़ताल कोयला कामगारों के भविष्य से जुड़ा हुआ है.
उन्होंने मजदूरों से दो सितंबर की हड़ताल को पूरी तरह खारिज करने का आह्वान किया. सभा को महेंद्र सिंह, रवि गिरि, मन्नु दास, भुन्नू सिंह ने संबोधित किया. मौके पर राजकुमार हेंब्रम, असलम अंसारी, रवींद्र लकड़ा, रामचरण साव, अर्जुन साव, मनोज मुंडा, फलेंद्र कुमार, विशाल मिश्रा, रामचंद्र यादव, झन्नाराम सोरेन, अर्जुन प्रसाद महतो, कार्तिक राम व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola