लुरूंगा में हाथी ने ग्रामीण का घर तोड़ा

Updated at : 30 Aug 2016 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
लुरूंगा में हाथी ने ग्रामीण का घर तोड़ा

उरीमारी : अपने झुंड से बिछड़े एक हाथी ने बड़कागांव प्रखंड के लुरूंगा गांव में अमृत गंझू का घर तोड़ दिया. घटना 29 अगस्त रात की है. बताया गया कि एक माह पूर्व अमृत के घर को इसी हाथी ने नुकसान पहुंचाया था. इस संबंध में बड़कागांव के फॉरेस्टर को भी सूचना दी गयी थी, […]

विज्ञापन
उरीमारी : अपने झुंड से बिछड़े एक हाथी ने बड़कागांव प्रखंड के लुरूंगा गांव में अमृत गंझू का घर तोड़ दिया. घटना 29 अगस्त रात की है. बताया गया कि एक माह पूर्व अमृत के घर को इसी हाथी ने नुकसान पहुंचाया था.
इस संबंध में बड़कागांव के फॉरेस्टर को भी सूचना दी गयी थी, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर अमृत को किसी तरह की मदद नहीं मिली. दोबारा हाथी द्वारा घर तोड़ने के बाद अमृत पूरी तरह टूट चुका है. बड़कागांव प्रखंड प्रमुख राजमुनी देवी ने भी अमृत को तत्काल मदद पहुंचाने की मांग उपायुक्त से की है. बताया गया कि दो दिन पूर्व तक यह हाथी उरेज से पोटंगा होते हुए पसरिया के रास्ते लुरूंगा पहुंचा है. ग्रामीणों ने हाथी को फिलहाल भगा दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola