सड़क निर्माण के विरोध की जांच करने पहुंचे एसपी

Updated at : 30 Aug 2016 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण के विरोध की जांच करने पहुंचे एसपी

बरकाकाना़ : बरकाकाना ओपी क्षेत्र के सिद्धवार रेलवे स्टेशन के समीप ग्रामीणों द्वारा नये पथ निर्माण का विरोध करने के मामले की जांच के लिए सोमवार को रामगढ़ एसपी डॉ एम तमिल वाणन पहुंचे. उन्होंने पूर्व मध्य रेलवे बरकाकाना के डिप्टी चीफ इंजीनियर एलएल मीना से पूरे मामले की जानकारी ली़ मीना ने बताया कि […]

विज्ञापन
बरकाकाना़ : बरकाकाना ओपी क्षेत्र के सिद्धवार रेलवे स्टेशन के समीप ग्रामीणों द्वारा नये पथ निर्माण का विरोध करने के मामले की जांच के लिए सोमवार को रामगढ़ एसपी डॉ एम तमिल वाणन पहुंचे.
उन्होंने पूर्व मध्य रेलवे बरकाकाना के डिप्टी चीफ इंजीनियर एलएल मीना से पूरे मामले की जानकारी ली़ मीना ने बताया कि वर्तमान सड़क रेलवे प्लेटफॉर्म के बीचोबीच है. इसकी जगह पर बगल से ही पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. सड़क पर पानी निकासी के लिए नाली भी बनाया जा रहा है. बारिश के कारण जल जमाव हुआ है. इसके बाद संवेदक को ऊंचाई बढ़ाने को कहा गया है. सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो रहा है.
एसपी ने निर्माणाधीन स्थल पर विभिन्न गड्ढों में डेटोनेटर तार व बारूद से संबंधित जानकारी भी ली़ इस पर श्री मीना द्वारा एक्सपर्ट की मदद से पूरी जांच कराने की बात कही. एसपी ने जल्द ही पूरे निर्माण स्थल की जांच करने की बात कही. मौके पर डीएसपी वीरेंद्र चौधरी, ओपी प्रभारी अजुर्न उरांव उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola