बुनियादी सुविधाओं के लिए करेंगे तालाबंदी

Updated at : 30 Aug 2016 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
बुनियादी सुविधाओं के लिए करेंगे तालाबंदी

न्यू मदनाटांड़ के लोग हैं पानी, बिजली के लिए परेशान भुरकुंडा : भुरकुंडा के न्यू मदनाटांड़ इलाके के ग्रामीण विगत तीन महीने से बिजली, पानी जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए परेशान हैं. इससे ग्रामीणों का जीवन नर्क बन गया है. थक-हार कर ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन के विरुद्ध आंदोलन की घोषणा की है. इसके तहत […]

विज्ञापन

न्यू मदनाटांड़ के लोग हैं पानी, बिजली के लिए परेशान

भुरकुंडा : भुरकुंडा के न्यू मदनाटांड़ इलाके के ग्रामीण विगत तीन महीने से बिजली, पानी जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए परेशान हैं. इससे ग्रामीणों का जीवन नर्क बन गया है. थक-हार कर ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन के विरुद्ध आंदोलन की घोषणा की है.

इसके तहत अगले 48 घंटे में यदि सीसीएल प्रबंधन ने न्यू मदनाटांड़ में पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं बहाल नहीं की, तो पीओ कार्यालय भुरकुंडा में तालाबंदी की जायेगी. सोमवार को ग्रामीणों ने बैठक के बाद यह घोषणा की है. बैठक में युवा नेता विनोद साव ने कहा कि जिस वक्त सीसीएल प्रबंधन बलकुदरा खदान को चालू कर रहा था, उस वक्त ग्रामीणों को यह भरोसा दिया था कि जहां भी ग्रामीणों को पुनर्वासित किया जायेगा, वहां सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी. लेकिन प्रबंधन ने ऐसा नहीं किया. मदनाटांड़ के लोगों को न्यू मदनाटांड़ में बसा तो दिया गया, लेकिन पानी, बिजली से भी वंचित रखा गया है.

इसका सीधा असर लोगों के जीवन पर पड़ रहा है. न्यू मदनाटांड़ में 30-40 परिवार हैं. बैठक में सरोज कुमार, ओम प्रकाश, सुदीप कुमार, गोपी, सुरेश, नरेश, कैलाश, सरिता देवी, बासुदेव, राजेश कुमार, विपती देवी, संध्या देवी, जितनी देवी, बेबी देवी, सुखदेव, विकास कुमार, ललिता, उर्मिला देवी, पारो देवी, सुखनी देवी, सुमित्रा देवी, अनिता देवी, सीता देवी, बबीता, कलावती, शंकर, घनश्याम, महेश व अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola