सड़क हादसे में हो गयी सीसीएलकर्मी की मौत

Updated at : 27 Aug 2016 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में हो गयी सीसीएलकर्मी की मौत

घटना के बाद गुस्साये लोगों ने हाइवा चालक को जम कर पीटा घाटोटांड़ : घाटो-रामगगढ़ मुख्य मार्ग पर मुकुंदाबेड़ा के समीप एक हाईवा से कुचल कर सीसीएलकर्मी राजू मांझी (35 वर्ष) की मौत हो गयी. घटना के बाद नाराज लोगों ने हाईवा चालक की जम कर पीटाई कर दी. घटना शुक्रवार रात 8.30 बजे की […]

विज्ञापन
घटना के बाद गुस्साये लोगों ने हाइवा चालक को जम कर पीटा
घाटोटांड़ : घाटो-रामगगढ़ मुख्य मार्ग पर मुकुंदाबेड़ा के समीप एक हाईवा से कुचल कर सीसीएलकर्मी राजू मांझी (35 वर्ष) की मौत हो गयी. घटना के बाद नाराज लोगों ने हाईवा चालक की जम कर पीटाई कर दी. घटना शुक्रवार रात 8.30 बजे की है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक केदला लाह टोंगरी निवासी सीसीएल कर्मी राजू मांझी गिद्दी सी से डयूटी कर अपनी मोटरसाइकिल जेएच 02 ए एफ 2660 से घर लौट रहे थे. मुकुंदाबेड़ा नया कांटा के पास विपरीत दिशा से आ रही हाईवा जेएच 02 वी 2156 ने उसे अपने चपेट में ले लिया. गंभीर रूप से घायल राजू को स्थानीय लोग उठा कर टाटा स्टील वेस्ट बोकारो मुख्य अस्पताल लाये.
जांच के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर घटना से गुस्साये लोगों ने हाईवा का पीछा कर पकड़ा तथा हाईवा को क्षतिग्रस्त करते हुए चालक की जम कर पिटाई कर दी. इसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायल चालक को कब्जे में कर ईलाज के लिए भरती कराया. घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola