दो सितंबर की हड़ताल राजनीति से प्रेरित : सुखदेव

Updated at : 27 Aug 2016 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
दो सितंबर की हड़ताल राजनीति से प्रेरित : सुखदेव

उरीमारी : दो सितंबर की हड़ताल राजनीति से प्रेरित है. यह बात दि झाकोमयू के केंद्रीय सचिव सह बरका-सयाल क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद ने शुक्रवार को सयाल कैंटीन में यूनियन की बैठक में कही. बैठक का संचालन भुन्नू सिंह ने किया. श्री प्रसाद ने कहा कि हमारी यूनियन मजदूर हित में किये गये प्रत्येक आंदोलन […]

विज्ञापन
उरीमारी : दो सितंबर की हड़ताल राजनीति से प्रेरित है. यह बात दि झाकोमयू के केंद्रीय सचिव सह बरका-सयाल क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद ने शुक्रवार को सयाल कैंटीन में यूनियन की बैठक में कही. बैठक का संचालन भुन्नू सिंह ने किया. श्री प्रसाद ने कहा कि हमारी यूनियन मजदूर हित में किये गये प्रत्येक आंदोलन का समर्थन करती है. आगे भी करती रहेगी.
लेकिन राजनीति से प्रेरित किसी भी हड़ताल का हमारी यूनियन समर्थन नहीं करेगी. हड़ताल के नाम पर मजदूरों को बार-बार छला जा रहा है. कोयला कामगारों से संबंधित कोई भी मांग हड़ताल के मुद्दे में नहीं है.
उन्होंने राष्ट्रहित में मजदूरों से हड़ताल में शामिल नहीं होने की अपील की. बैठक में राजू मल्होत्रा, महेंद्र सिंह, रवि गिरि, झन्नाराम मांझी, मनोज मुंडा, अर्जुन महतो, राजकुमार हेंब्रम, ईश्वरी महतो, दिलीप गिरि, फलेंद्र कुमार, हरदेव प्रसाद, सुनील कुमार, राजकुमार हेंब्रम, मनोज हेंब्रम, सिकंदर मुर्मू, विजय, मन्नू दास, प्रयाग महतो समेत कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola