दिख रही है देशभक्ति की भावना

Updated at : 26 Aug 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
दिख रही है देशभक्ति की भावना

रामगढ़ : भाजपा के तिरंगा यात्रा के रामगढ़ में आयोजन गुरुवार को किया गया. गुरुवार को रांची रोड से भाजपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर बनर्जी उर्फ पप्पू बनर्जी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में हजारीबाग के सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा शामिल हुए. राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में शामिल लोगों ने पूरे […]

विज्ञापन
रामगढ़ : भाजपा के तिरंगा यात्रा के रामगढ़ में आयोजन गुरुवार को किया गया. गुरुवार को रांची रोड से भाजपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर बनर्जी उर्फ पप्पू बनर्जी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में हजारीबाग के सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा शामिल हुए. राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में शामिल लोगों ने पूरे शहर का भ्रमण किया. इस क्रम में नयीसराय चौक स्थित बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा, गांधी चौक स्थित भारत रत्न बाबा साहब भीम राव आंबेडकर व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर जयंत सिन्हा व अन्य भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण किया. तिरंगा यात्रा में भाग लेने पूरे जिला से भाजपा नेता व कार्यकर्ता रामगढ़ पहुंचे थे.
सुभाष चौक पर यात्रा का हुआ समापन
रांची रोड से शुरू हुई तिरंगा यात्रा पूरे शहर का भ्रमण कर सुभाष चौक पहुंच कर संपन्न हुआ. यहां केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व लोगों को संबोधित किया. अपने संबोधन में जयंत सिन्हा ने कहा कि आज रामगढ़ जिले में देशभक्ति की भावना देखने को हर व्यक्ति में मिल रही है. भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं देश के विकास और गौरव बढ़ाने को लेकर कार्य कर रहे हैं.
यात्रा में शामिल लोग
रामगढ़ में आयोजित तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष पप्पू बनर्जी, रणंजय कुमार कुंटू, नारायण चंद्र भौमिक, रंजीत पांडेय, महेंद्र प्रजापति, प्रकाश मिश्रा, अमरजीत सिंह छाबड़ा, धर्मेंद्र सिंह, बिरसा हांसदा, सुखदेव प्रसाद, अनिल राय, नित्यानंद महतो, जगेश्वर प्रजापति, रतन प्रसाद साहू, धनंजय कुमार पुटूस, राधेश्याम अग्रवाल, महेश चौधरी, सुबोध सिंह, मुन्ना सिन्हा, अभय सिन्हा, विनोद मिश्रा, बिलटू चौधरी, सहदेव ठाकुर, ऋषिकेश सिंह, वरुण कुमार सिंह, जगदीश शर्मा, संतराज पासवान, मधु गुप्ता, मीना विश्वास, सुखदेव प्रसाद सोनी, किशोर मोदी समेत अनेक भाजपाई शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola