विद्यार्थियों में गुणात्मक व सकारात्मक विकास जरूरी

Updated at : 09 Aug 2016 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यार्थियों में गुणात्मक व सकारात्मक विकास जरूरी

राम प्रसाद चंद्रभान सविमं में कार्यशाला रामगढ़ : संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार व विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में राम प्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर रामगढ़ में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला नौ अगस्त को संपन्न होगा. कार्यशाला का विषय भारतीय संस्कृति का संरक्षण, संवर्द्धन व उत्थान है. […]

विज्ञापन

राम प्रसाद चंद्रभान सविमं में कार्यशाला

रामगढ़ : संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार व विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में राम प्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर रामगढ़ में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला नौ अगस्त को संपन्न होगा. कार्यशाला का विषय भारतीय संस्कृति का संरक्षण, संवर्द्धन व उत्थान है. इसका शुभारंभ मंगलवार को किया गया.

उदघाटन समारोह की मुख्य अतिथि रामगढ़ की जिला शिक्षा पदाधिकारी मुक्ति रानी सिंह, विशिष्ट अतिथि नृत्य व संगीत प्रशिक्षक संजय दत्ता, शुभ्रा दत्ता व शुक्ला चौधरी थे. कार्यशाला का उदघाटन अतिथियों ने संयुक्त रूप से माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जला कर किया. अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डीइओ मुक्ति रानी सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों में गुणात्मक व सकारात्मक विकास होगा.

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों पर पढ़ाई का अत्यधिक बोझ हो गया है. इससे उनका विकास प्रभावित हो रहा है. इस तरह के आयोजन से उनके अंदर आत्मविश्वास व नवचेतना का प्रवाह होगा. प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कार्यशाला में विद्यार्थियों को चित्रकला, हस्तकला, नृत्यकला, नाट्यकला, संगीतकला आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा.

दूसरे दिन उनका प्रदर्शन किया जायेगा. जो छात्र-छात्राएं विभिन्न कला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे उन्हें भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जायेगा. कहा कि कौशल विकास के तहत इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है. मौके पर अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दिनेश महतो ने किया. निर्णायक की भूमिका कुमकुम झा व विकास कुमार निभा रहे हैं. उदघाटन समारोह में जयप्रकाश अग्रवाल, घनश्याम महतो, सरदार मणि सिंह, प्रदीप कुमार बेरलिया, डाॅ शारदा प्रसाद, कन्हैया कुमार, भोला नाथ घोष, महेश्वर महतो, सुनील कुमार, राजीव कुमार दास, दयाशंकर तिवारी, अमित बर्म्मन, वेद प्रकाश, जयदेव पंडित, दयाशंकर उपाध्याय, प्राण रंजन कुमार, संजय कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह, विकास कुमार, आशीष कुमार, अभिषेक कुमार, विभाष चंद्र गोस्वामी, नीरज कुमार, बबलू कुमार, गौरी शंकर अग्रवाल, लक्ष्मण महतो, अमर लाल महतो, नीता सहाय, रेणु साह, संगीता मिश्रा, बबिता कुमारी, सोमा चाकी, अंजु कुमारी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola